अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में हलचल, पुलिस तैनाती से कार्यक्रम प्रभावित होने का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में राजनीतिक हलचल देखने को मिली।जानकारी के अनुसार सपा नेता एवं प्रदेश सचिव लालू यादव के आवास पर जन्मदिन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। आरोप है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिसके चलते आयोजन प्रभावित हुआ।

सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासन द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप किया गया, जिससे जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारियों पर असर पड़ा। वहीं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।इस दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल की स्थिति भी बनी रही। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post