20 रुपये लेकर प्रयागराज से दिल्ली पहुंची छात्रा, जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने का दावा; वीडियो वायरल

प्रयागराज में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाली अंबेडकर नगर की एक छात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। छात्रा ने दावा किया है कि वह घर से केवल 20 रुपये लेकर निकली और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई। उसने अपने पूरे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में छात्रा बताती है कि उसने घर से प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए 10 रुपये ऑटो का किराया दिया। इसके बाद वह बिना टिकट ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। छात्रा के अनुसार, यात्रा के दौरान टीटी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसकी बात सुनने के बाद उसे बिना कार्रवाई के जाने दिया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

इसी बीच प्रयागराज में पेपर लीक के विरोध में छात्रों के आंदोलन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बक्शी बांध पर गंगा किनारे निकले शांतिपूर्ण मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। अनुशासित तरीके से निकाले गए इस मार्च की तुलना कई लोग दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन से कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर प्रयागराज की रील क्रिएटर आरना यादव का एक वीडियो भी खूब देखा जा रहा है। वीडियो में वह आंदोलन में शामिल छात्रों का समर्थन करते हुए अपने भाई-बहनों से साथ आने की अपील करती नजर आती हैं। वहीं, डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य और आंदोलनकारी युवाओं के बीच संवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए शांतिपूर्ण संवाद की सराहना की है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post