दिल्ली के रोहिणी में इमारत ढहने से तीन की मौत, पांच लोगों को बचाया गया

नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढहने के बाद चलाया गया राहत एवं बचाव अभियान पूरा हो गया है। अभियान के दौरान मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों में एक व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, एनडीआरएफ, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटों तक चले अभियान के बाद अधिकारियों ने पूरे मलबे की जांच कर अभियान समाप्त होने की पुष्टि की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि इमारत में चल रहे प्लंबिंग कार्य के दौरान बीम या कॉलम जैसे संरचनात्मक हिस्सों में ड्रिलिंग अथवा कटिंग किए जाने से भवन कमजोर हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post