दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश का कहर, नोएडा में इमारत का हिस्सा ढहा; जलभराव और जाम से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि गाजियाबाद में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आई-फोर्ट बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबा नीचे खड़े कई वाहनों पर गिरने से वे क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं सेक्टर-21 में भी एक इमारत का हिस्सा ढहने की घटना सामने आई।

दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड, बुराड़ी और अक्षरधाम के पास एनएच-24 सहित कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। सफदरजंग एन्क्लेव में तेज बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया, जिसे हटाने के लिए एमसीडी की टीम मौके पर पहुंची।गाजियाबाद में रातभर हुई बारिश के कारण अधिकांश सड़कें और कॉलोनियां पानी में डूब गईं। मोहन नगर स्थित सेवियर पार्क सोसाइटी और तुलसी निकेतन सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हुईं, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एनएच-9, जीटी रोड, मेरठ रोड और हापुड़ रोड पर सुबह से ही भारी जाम लगा रहा।

Advertisement

वहीं लोनी के पावी सादिकपुर स्थित 132 केवी सब-स्टेशन में पानी भर जाने से आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post