वाराणसी के सारनाथ में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता  घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने का काम करती है। आरोप है कि 16 जुलाई की सुबह एक परिचित ने काम दिलाने के बहाने उसे पुराना आरटीओ बुलाया। वहां से आरोपी उसे प्रताप नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गया, जहां दूसरे आरोपी के साथ मिलकर कमरे में बंद कर पूरी रात बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कान की बाली भी नोच ली। इसके बाद दोनों बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराकर थाने पहुंचाया, जहां उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एक आरोपी आशीष कुमार सिंह को तिब्बती यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Advertisement

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, रिक्रूट कांस्टेबल रमन कुमार और संजय कुमार यादव शामिल रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post