BHU अस्पताल 15 घंटे की बारिश में जलमग्न, कमर भर पानी से मरीज बेहाल

वाराणसी। शहर में करीब 15 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश का असर BHU के अस्पताल पर भी देखने को मिला, जहां परिसर में कमर तक पानी भर गया। जलभराव के चलते मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परिजन पानी के बीच से कंधे पर उठाकर ले जाने को मजबूर नजर आए। कई लोगों को अस्पताल के गेट तक पहुंचने के बाद भी अंदर जाने में परेशानी हुई और जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ लोग गेट से ही वापस लौट गए।

भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। इससे मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों, कर्मचारियों और तीमारदारों की आवाजाही भी प्रभावित रही। जलभराव ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




Post a Comment

Previous Post Next Post