कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा, 2,200 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी-लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गुरुवार को मछोदरी पार्क क्षेत्र से बिहार के कटिहार जनपद निवासी संतोष कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी 1 अगस्त को कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनने की घटना में शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छीना-झपटी के दौरान चेन का केवल एक हिस्सा उनके हाथ लगा था। बाद में उन्होंने उसमें से लगभग तीन-चार अंगुल का टुकड़ा एक अज्ञात राहगीर को तीन हजार रुपये में बेच दिया और रकम आपस में बांट ली। बरामद 2,200 रुपये उसी रकम का शेष हिस्सा है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रीति कुमारी, उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता, उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह सहित कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |