नालंदा के राजगीर रोपवे में तकनीकी खराबी, घंटों फंसे रहे पर्यटक

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित रोपवे का संचालन गुरुवार को अचानक तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा। इस दौरान कई ट्रॉलियां बीच हवा में रुक गईं, जिनमें सवार पर्यटक कुछ समय तक फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही रोपवे प्रबंधन और तकनीकी टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने पहले स्टेशन के नजदीक रुकी ट्रॉलियों में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं, ऊंचाई पर फंसे पर्यटकों को तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी पर्यटक को चोट नहीं आई और सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और बिजली संबंधी व्यवधान के कारण रोपवे के तकनीकी सिस्टम में समस्या आई थी, जिससे संचालन प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खामी दूर कर रोपवे सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों की पूरी जांच के बाद ही परिचालन बहाल किया गया।

Advertisement 

Advertisement 




Post a Comment

Previous Post Next Post