CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दीपके के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।

फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के पुणे और औरंगाबाद में उन पर दो बार हमला किया गया। उनका दावा है कि दोनों घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायत या मामले दर्ज कराए गए हैं। फैजान ने इन घटनाओं के पीछे दीपके से जुड़े लोगों की भूमिका होने का आरोप लगाया है।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने अभिजीत दीपके पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फैजान का दावा है कि दीपके कथित तौर पर उमर खालिद के समर्थक हैं और उन्होंने उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताया। इसके अलावा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपके ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों को पैसे देकर जंतर-मंतर पर बुलाया था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

फैजान अंसारी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति बिगड़ सकती है।बताया गया है कि CJP की ओर से जंतर-मंतर पर आंदोलन भी किया गया था, जिसमें कुछ सेलिब्रिटीज के शामिल होने की बात सामने आई थी। फिलहाल, शिकायत को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post