गाजियाबाद में कांवड़िए की दर्दनाक मौत, डंपर की चपेट में आया युवक

गाजियाबाद में कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना एनएच-9 पर छिजारसी कट के पास हुई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात को सामान्य कराया।

बताया गया कि नोएडा के छलेरा गांव निवासी 21 वर्षीय दीपांशु अपने दोस्त चुन्नू के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था। छिजारसी कट के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए।

Advertisement

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने दीपांशु को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस और डंपर के चालक मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर दीपांशु के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

Advertisement

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज विभाग को बस की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post