मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मी को भी कुछ कांवड़ियों ने दौड़ाकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना दिल्ली-दून हाईवे स्थित गरण धरम होटल के पास की बताई जा रही है। यहां बाइक सवार कांवड़ियों की साइड पैदल जा रहे एक कांवड़िये से लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बाद में मारपीट होने लगी।
![]() |
| Advertisement |
विवाद की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। बताया गया कि सिपाही कांवड़िये के वेश में ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार कांवड़ियों ने अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद उन्होंने पैदल कांवड़िये के साथ सिपाही से भी मारपीट की और उन्हें दौड़ा लिया।
![]() |
| Advertisement |
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने बाइक और स्कूटी को कब्जे में लिया तथा सोनू, आयुष, सागर, विकास और गुड्डू को दौराला सीएचसी भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों को थाने लाया गया और समझा-बुझाकर बाद में उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
![]() |
| Advertisement |



