IMD का अलर्ट: अगले पांच दिन देशभर में भारी से बहुत भारी बारिश, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में चेतावनी

भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और पूर्वी, पूर्वोत्तर, उत्तर, पश्चिम तथा दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।उत्तर भारत में 5 से 11 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में व्यापक बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 7 से 11 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

मध्य भारत में पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ में 5 से 11 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 7 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 5 अगस्त को मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।पश्चिम भारत में कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 5 से 11 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में अगले चार दिनों तक बहुत भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post