'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर निकिता रावल का विरोध, माफी की मांग के साथ चलाया बाॅयकाॅट रणबीर कपूर अभियान

निकिता रावल ने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका दिए जाने का विरोध किया है। उन्होंने अभिनेता के पुराने बीफ संबंधी बयान का हवाला देते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और बाॅयकाॅट रणबीर कपूर अभियान चलाने की बात कही।एक इंटरव्यू में निकिता रावल ने कहा कि भगवान राम का किरदार केवल अभिनय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और मूल्यों से जुड़ा विषय है। उनका कहना था कि यदि किसी पुराने बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

निकिता ने आरोप लगाया कि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं और फिल्म निर्माता व्यावसायिक पहलुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक रणबीर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, वह उनके बहिष्कार की मांग जारी रखेंगी।रणबीर कपूर का वर्षों पुराना एक वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है, जिसमें उन्होंने बीफ पसंद होने की बात कही थी। हालांकि, वर्ष 2024 में रणबीर ने कहा था कि वह सनातन धर्म में आस्था रखते हैं और पिछले कुछ वर्षों से इसके बारे में गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म रामायण की तैयारी के दौरान यह भी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए शराब और नॉनवेज से परहेज किया था।निकिता रावल एक अभिनेत्री होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मिस्टर हॉट मिस्टर कूल से की थी और बाद में अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post