श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पर चोटों की मार, चार खिलाड़ी बाहर; साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी सस्पेंस

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़े झटके लगे हैं। चोटों के कारण टीम के चार अहम खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के सामने श्रीलंका में जीत हासिल करने की चुनौती और कठिन हो गई है। दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 15 से 19 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला पहले चार दिनों का था, लेकिन बाद में इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया।


 भारत के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। वाशिंगटन सुंदर पैर की चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हैं और दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने की संभावना कम है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट में सफल नहीं हो सके और उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

इसके अलावा, बल्लेबाज साई सुदर्शन का चयन अभी भी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। यदि वह मेडिकल जांच में फिट नहीं पाए जाते हैं तो भारत को पांचवां बड़ा झटका लग सकता है। 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी डार। (*फिटनेस क्लियरेंस के अधीन) 

Advertisement

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। लगातार चोटों के बावजूद टीम इंडिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post