वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट,जलभराव और बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित

वाराणसी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव, सड़क धंसने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी, जिससे कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।गुरुवार सुबह वाराणसी का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 91 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिक नमी और बादलों की सक्रियता के कारण पूरे दिन उमस के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार से गुरुवार के बीच करीब 32 घंटे में 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, 1 जून से 5 अगस्त तक जिले में कुल 239.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है। हालांकि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और संकरी गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई हैलगातार बारिश और जलभराव के कारण कई इलाकों में विद्युत लाइनों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आईं। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग को कई स्थानों पर अस्थायी रूप से शटडाउन लेना पड़ा, जिससे लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।लगातार बारिश का सबसे अधिक असर नगर निगम जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला, जहां सड़क का एक हिस्सा धंस गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत और यातायात को सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 














Post a Comment

Previous Post Next Post