वाराणसी में 1076 महिला खिलाड़ियों ने मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 1076 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ी स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री के कटआउट के साथ मानव शृंखला बनाई और जन्मदिन की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम विकास इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में हुआ। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों को बढ़ावा मिलने से बेटियों की भागीदारी बढ़ी है और अलग-अलग खेलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक, हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post