चेतगंज रामलीला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, अजय गुप्ता अध्यक्ष और भोलानाथ जायसवाल प्रधानमंत्री

चेतगंज रामलीला कमेटी का चुनाव बुधवार को नियमों के अनुसार सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इसमें अजय गुप्ता को अध्यक्ष और भोलानाथ जायसवाल को प्रधानमंत्री घोषित किया गया।

कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्रीमहंत पंचदशनाम जूना अखाड़ा महेंद्र गिरि महाराज ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन रामलीला स्थल बाबा फतेह राम बगीचा की करीब 80 प्रतिशत भूमि अभी भी अवैध कब्जे में है। उन्होंने कहा कि भूमि को लेकर मुकदमा जीतने के बावजूद कब्जा न हटने से रामलीला के आयोजन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद को जन्मदिन की बधाई दी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post