मंगलवार को जल पुलिस कमिश्नरेट कक्ष में विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर नाविकों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गंगा में बाढ़ के कारण बंद नाव संचालन को लेकर नाविकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
नाविकों ने कहा कि यदि क्रूज के संचालन की अनुमति दी जा सकती है तो बड़ी नावों को भी सुरक्षा मानकों के तहत संचालन की अनुमति मिलनी चाहिए। साथ ही गंगा आरती के दौरान उनकी नावों पर भी श्रद्धालुओं को आरती दर्शन के लिए बैठाने की अनुमति देने की मांग की गई।
बैठक में एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी, प्रमोद माझी, शंभू साहनी, तन्ना साहनी, पार्षद राकेश साहनी समेत दर्जनों नाविक मौजूद रहे।
Tags
Trending


