बारिश के बीच आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर घटना की जांच की मांग

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले के साथ हुई घटना के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेज बारिश के बीच वाराणसी जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराकर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जुटे रहे। इस दौरान कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दरोगा और एक सिपाही तैनात रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post