गणपति बप्पा के दरबार में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां—गरबा, लोकनृत्य और कथक से सजी सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में चल रहे श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव के छठे दिन भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रही। रिद्धि-सिद्धि समेत विराजमान गणपति बप्पा के सानिध्य में बच्चों ने गरबा, लोकनृत्य और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए हथेलियों पर आकर्षक आकृतियां उकेरीं। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गरबा की लय पर पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।

गणेश वंदना और भक्ति गीतों पर बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों में कथक की शास्त्रीय गरिमा और गरबा की लोकलय का सुंदर संगम देखने को मिला।आयोजन संस्थापक रामचरण एवं किरन यादव की देखरेख में हुआ, जबकि संयोजन प्रदीप मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर वंदिता यादव, डॉली चौरसिया, ज्योति गुजराती, रेनू तिवारी, संध्या मिश्रा, जानकी केशरी, नितिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post